ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

 न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए थाईलैंड रवाना हुई एक्ट्रेस शमा सिकंदर

नया साल दस्तक देने को तैयार है। लोग इस खास मौके को सेलिब्रेट करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। इस बीच एक्ट्रेस शमा सिकंदर अपने पति जेम्स मिलिरॉन के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए थाईलैंड रवाना हो गईं। शमा वहां नए साल का स्वागत करेंगी। इस दौरान शमा ने हमारे साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन की प्लानिंग साझा की।

शमा ने बातचीत के दौरान बताते हुए कहती है, ‘जीवन में कुछ भी निश्चित नहीं है’। साल 2022 काफी अच्छा रहा, इसके लिए मैं भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं। इस साल मैंने योग का अभ्यास शुरू किया, जिसके कारण मेरी वर्क लाइफ में बैलेंस आया है। इसे में एंजॉय कर रही हूं। मैं इसे अपनी लाइफ में हमेशा बरकरार रखना चाहूंगी। मैं आने वाले साल 2023 का स्वागत धूमधाम से करने के लिए तैयार हूं।

शमा सिकंदर ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन के बारे में अपने प्लान शेयर करते हुए कहा कि मैंने साल 2023 को अपने लिए अच्छे से अच्छा करने का प्रण कर लिया है’। मैंने आगामी साल को पिछले साल से बेहतर जीना चाहती हूं और इसके लिए हर संभव कोशिश करने के लिए अच्छे से तैयार हूं। मैं नए साल में नए नए काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं। और इस साल में जीवन का बेहतरीन काम करना चाहती हूं। इस दौरान शमा काफी सेलिब्रेशन मोड में नजर आ रही थीं। उन्होंने इस मौके पर पूरी दुनिया के लिए अमन और शांति की कामना की। अपने फैंस को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें अच्छे से न्यू ईयर सेलिब्रेट करना चाहिए और इस बात का ध्यान रखें कि आने वाला साल पिछले साल से हर मायने में बेहतर साबित हो। उन्होंने अपने फैंस से साल 2023 में खूब मेहनत करने और खुश रहने की अपील की।

Related Articles

Back to top button