ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

मिशन 2024 में जुटे पीएम मोदी और शाह, खरमास के बाद होगा केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल 

नई दिल्ली । मोदी सरकार के बजट सत्र से पहले पीएम नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है। बताया जा रहा हैं कि मकर संक्राति के बाद कभी भी ये विस्तार हो सकता है। प्रधानमंत्री मोदी की टीम में फेरबदल का खाका तैयार हो गया है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि पार्टी संगठन को मजबूत करने को देखकर ये बदलाव हो सकते हैं। इस साल 8 जून को पीएम मोदी के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था जिसमें कुल 12 चेहरों को जगह दी गई थी जबकि कुछ बड़े नामों की छुट्टी कर दी गई है। मंत्रिमंडल फेरबदल की खबरों के बाद से बीजेपी सांसदों में सुगबुगाहट भी शुरू हो गई है।

सूत्रों ने बताया खरमास (इस एक माह में हिंदू कैलेंडर में कोई अहम काम नहीं किया जाता है।) के बाद मकर संक्राति के अवसर पर ये बदलाव हो सकता है। 2024 के आम चुनाव से पहले मंत्रिमंडल में ये आखिरी बदलाव हो सकता है। अगले साल कई राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। इसके बाद राज्यों के चुनाव को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल में बदलाव हो सकता है। बजट सत्र से पहले पीएम मोदी नए चेहरों के साथ शुरुआत करने की तैयारी में हैं।

सूत्रों ने बताया कि जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं वहां के राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल में बदलाव किए जाएंगे। माना जा रहा है कि इन बदलाव के जरिए अगले साल होने वाले चुनावों में बीजेपी बढ़त बनाने की कोशिश करेगी। सूत्रों ने बताया कि मंत्रिमंडल में फेरबदल में न केवल मंत्रियों के परफॉर्मेंस का ध्यान रखा जाएगा बल्कि रोटेशन पॉलिसी का भी पालन होगा ताकि अन्य को भी मौका मिल पाए। इसके जरिए काबिल सांसदों को मौका देना और कुछ मंत्रियों का इस्तेमाल संगठन में करना है।

मोदी मंत्रिमंडल में 2019 के बाद एकमात्र बदलाव इस साल जून में हुआ था। 8 जून को इस बदलाव में 12 मंत्रियों को शामिल किया गया था जबकि कुछ बड़े मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई थी। सूत्रों का मानना है कि इस बार के फेरबदल में भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। माना जा रहा है कि इस बार लोकसभा सांसदों की संख्या मंत्रिमंडल में बढ़ सकती है और यहां के सांसदों को अहम जिम्मेदारियां दी जा सकती है।
सूत्रों ने बताया कि गुजरात विधानसभा में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए राज्य के कुछ सांसदों को इनाम दिया जा सकता है। कहा जा रहा है कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का ये साफ कहना है कि पार्टी को सफलता दिलाने वाले लोगों को नजरअंदाल नहीं किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि पार्टी के बड़े नेताओं ने गुजरात के नेताओं के कई राउंड की बातचीत की है। ये तय किया गया है कि मंत्रिमंडल में महिलाओं और आरक्षित वर्ग से आने वाले लोगों को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है।

Related Articles

Back to top button