मुख्य समाचार
मुरैना। युवक की पत्नी लापता पुलिस पर लगाया डेढ़ लाख रुपए मांगने का आरोप।
मुरैना के पहाड़गढ़ निवासी एक युवक की पत्नी लापता हो गई। वह पहाड़गढ़ थाने पहुंचा तो पत्नी को खोजने की गुहार पुलिस से लगाई। युवक का आरोप है कि थाने के दीवान ने उससे डेढ़ लाख रुपए की मांग की है। उसने एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की। लखन जाटव, निवासी गुलियापुरा, पहाड़गढ़ की पत्नी लापता हो गई। जब उसने काफी ढूंढा और पत्नी नहीं मिली तो वह पहाड़गढ़ थाने पहुंचा। युवक का आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट तो लिखी नहीं, बल्कि उलटा एक दीवान ने उससे डेढ़ लाख रुपए की मांग की। इस बात से निराश होकर वह एसपी ऑफिस पहुंचा और आवेदन दिया। लखन जाटव लखन जाटव युवक के साथ आए परिजन युवक के साथ में एक महिला व उसके घर के अन्य सदस्य भी एसपी ऑफिस पहुंचे थे। युवक ने एसपी को आवेदन देकर पत्नी खोजने की मांग की है।


