ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

टीवी एक्ट्रेस तन्वी ठक्कर जल्द बनने वाली हैं मां..

रविवार यानी 1 जनवरी से नए साल की शुरुआत हो चुकी हैं। हर कोई न्यू ईयर के जश्न में डूबा हुआ हैं। सोशल मीडिया पर टीवी और फिल्मी सितारे सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर कर रहे हैं। इसी बीच अब टीवी के फेमस कपल तन्वी ठक्कर और आदित्य कपाड़िया ने नए साल के मौके पर फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की हैं।

दरअसल, इस कपल ने न्यू-ईयर पोस्ट के साथ प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। फोटो में आदित्य और तन्वी एक साथ नजर आ रहे हैं। यह फोटो देखने में किसी फिल्म के पोस्टर जैसा लग रहा है, जिसके सबसे ऊपर तन्वी और आदित्य के नाम लिखे हैं। इसके नीचे फिल्म के टाइटल की तरह ‘मीट द पैरेंट्स’ लिखा है। इसके साथ ही तन्वी की डिलीवरी डेट का भी खुलासा किया गया है, जो बिल्कुल फिल्म की रिलीज डेट की तरह ही है।

कपल जुलाई 2023 में अपने बेबी का वेलकम करेगा।बता दें इस कपल ने 16 फरवरी साल 2021 को शादी रचाई थी। दोनों की पहली मुलाकात टीवी शो ‘एक-दूसरे से करते हैं हम प्यार’ के सेट पर हुई थी। सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2021 में कोर्ट मैरीज की। कपल ने 24 दिसंबर 2013 को सगाई कर ली थी।

तन्वी ठक्कर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि 10 साल के रिलेशनशिप के बाद सितंबर 2020 में हमने लिव-इन में रहने का फैसला किया था। एक-दूसरे के साथ सब अच्छा रहा और हमने आखिरकार शादी करने का फैसला कर किया। दोनों ने अब तक कई टीवी शो में काम किया है। आदित्य कपाड़िया ने सोन परी और शका लाका बूम बूम में काम किया है।

 

Related Articles

Back to top button