New Year की शाम WhatsApp से हुई बड़ी गलती, फिर सरकार से मांगी माफी…जानिए क्या है पूरा मामला

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर (Information Technology Minister Rajeev Chandrasekhar) ने शनिवार को व्हाट्सऐप (WhatsApp) द्वारा भारत के गलत नक्शे को दर्शाने वाले वीडियो को ट्वीट करने पर उसकी खिंचाई की। मंत्री राजीव चंद्रशेखर की फटकार के बाद व्हाट्सऐप ने उस ट्वीट को डिलीट कर दिया और माफी मांगी। नए साल की पूर्व संध्या पर व्हाट्सऐप ने एक लाइव स्ट्रीम लिंक शेयर किया था और इस लिंक में भारत का गलत नक्शा था, जिसमें जम्मू-कश्मीर के संबंध में भारत का गलत नक्शा दिखाया गया था।

मंत्री द्वारा इस गलती की ओर ध्यान दिलाने के बाद व्हाट्सऐप ने ट्वीट को डिलीट कर दिया। बाद में व्हाट्सऐप ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ”अनपेक्षित गलती की ओर ध्यान दिलाने के लिए धन्यवाद मंत्री। हमने तुरंत इसे हटा दिया है। क्षमा चाहते हैं। हम भविष्य में ध्यान रखेंगे।” चंद्रशेखर ने इस हफ्ते की शुरुआत में भारत के गलत नक्शे को लेकर वीडियो कॉलिंग कंपनी Zoom के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी एरिक युआन को आगाह भी किया था।




