ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

पालतू श्वान ने खा लिया था घर का आटा, उलाहना मिली तो कर दी हत्या, बीच बचाव में दो घायल

नरसिंहपुर। अपने पालतू श्वान पड़ोसी के घर में घुसकर आटा खाने की उलाहना मिली तो श्वान मालिक इतना उग्र हुआ की पड़ोसी की हत्या कर दी। साथ ही पड़ोसी को बचाने आई उसकी बहू और एक राहगीर को भी जख्मी कर दिया। घटना जिला मुख्यालय से लगे सिंहपुर चौकी के ग्राम रामखिरिया गोरबड़ा ग्राम की है। जन्हा बुधवार की रात यह घटना हुई। अब पुलिस आरोपित को खोज रही है। जख्मी महिला और ग्रामीण का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना में सिंहपुर चौकी प्रभारी बीएस ठाकुर ने बताया की धरमू पटेल और कोदूलाल मेहरा का घर आसपास है। करीब चार दिन पहले धरमू का पालतू श्वान कोदूलाल के घर में घुस गया था और घर में रखे आटा को खराब कर दिया था। इस बात पर कोदूलाल ने धरमू को उलाहना दिया था। जिसमें दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। बुधवार की रात इसी बात को लेकर फिर कोदूलाल ने उलहाना दिया तो आवेश में आया धरमू कुल्हाड़ी लेकर आ गया और कोदूलाल को अपशब्द कहते हुए उसके ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। ससुर को कुल्हाड़ी लगते देख जब उसकी बहू रुक्मणि 26 वर्ष बीच बचाव करने आई तो धरमू ने उसे भी कुल्हाड़ी से घायल कर दिया। इसी दौरान बकरियों को लेकर घर जा रहे रामसिंह 60 ने कोदूलाल को बचाने की कोशिश की तो धरमू ने उसे भी घायल कर दिया। घटना की सूचना लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस तीनों घायलों को लेकर जिला अस्पताल आई। इधर जांच में कोदू लाल को मृत पाया गया। चौकी प्रभारी ने बताया की आरोपित की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button