ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

कोरोना के मामले बढ़ते ही लोगों में बढ़ा बाबा वेंगा की सच होती भविष्यवाणियां का खौफ 

लंदन। नए साल के स्वागत को लेकर लोगों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। अब हर कोई चाहता है कि उसका आने वाला साल गुजरे हुए साल से बेहतर और शानदार हों लेकिन नए साल के शुरू होने से पहले ही फिर लोगों के बीच कोरोना की दशहत है। बता दें कि कोविड के बढ़ते मामलों ने चीन में कोहराम मचा रखा है। दुनियाभर में नए वेरिएंट के केस तेजी से दर्ज हो रहे हैं। इस बीच साल 2023 को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी आपको और ज्यादा निराश कर सकती है। बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों पर भरोसा रखने वालों का मानना है कि उनकी कही ज्यादातर बातें सही साबित होती हैं।

बाबा वेंगा को लेकर कहा जाता है कि उन्होंने 9/11 हमला बराक ओबामा और राजकुमारी डायना की मौत समेत कई भविष्यवाणियां की थी जो सही साबित हुईं। बाबा वेंगा की लोकप्रियता आप इस बात से समझ सकते हैं कि उन्हें बाल्कन के नास्त्रेदमस के नाम से भी जाना जाता है। साल 1911 में उत्तरी मैसेडोनिया के स्ट्रूमिका में पैदा हुईं बाबा वेंगा मशहूर बल्गेरियाई भविष्यवक्ताओं में शामिल हैं। अपनी मौत से पहले ही उन्होंने कई साल आगे तक की भविष्यवाणियां कर डाली थीं।

साल 2023 को लेकर बाबा वेंगा ने कई खतरनाक बातें कहीं हैं। उनकी भविष्यवाणी के अनुसार आने वाले साल में कई भयानक घटनाएं घटित हो सकती हैं। भविष्यवाणी में ऐसा दावा किया गया है कि साल 2023 में धरती पर एलियंस का अटैक हो सकता है और इस दौरान लाखों लोग अपनी जान से हाथ धो  सकते हैं। इसके अलावा कहा गया है कि बड़े देशों द्वारा मानव पर बायोवेपन का परिक्षण किया जा सकता है। इस टेस्ट से हजारों मौतें होंगी और मानव सभ्यता पर भारी खतरा आ सकता है।

Related Articles

Back to top button