ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सीएम ने हटाने को कहा, संभागायुक्त ने निवाड़ी कलेक्टर को छुट्टी पर भेजा, हल्ला मचा तो जारी हुए हटाने के आदेश

भोपाल ।  जमीन के नामांतरण में लापरवाही और सरकारी भूमि में हेरफेर की शिकायतों के चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निवाड़ी कलेक्टर तरुण भटनागर को हटाने के निर्देश बुधवार को दिए थे। उनके निर्देश पर तत्काल कार्रवाई तो हुई नहीं, उल्टा सागर संभाग के आयुक्त मुकेश कुमार शुक्ला ने तरुण भटनागर को अर्जित अवकाश दे दिया। साथ ही जिला पंचायत टीकमगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन को निवाड़ी कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया। हल्ला मचा तो शासन हरकत में आया और गुरुवार शाम तरुण भटनागर को हटाने के आदेश जारी करते हुए डिंडौरी में पदस्थ अपर कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा को निवाड़ी कलेक्टर बनाया गया। बता दें, मुख्यमंत्री बुधवार को निवाड़ी जिले में गढ़कुंडार महोत्सव में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्हें कलेक्टर के विरुद्ध शिकायतें मिली थीं। शिवराज सिंह ने मंच से ही कलेक्टर और ओरछा के तहसीलदार संदीप शर्मा को हटाने के निर्देश दिए। बुधवार देर रात तक शासन तरुण भटनागर को हटाने के निर्देश जारी नहीं कर पाया। इस दौरान सागर के संभागायुक्त ने नई व्यवस्था कर दी। मुख्यमंत्री के निर्देश के करीब 29 घंटे बाद गुरुवार शाम को सामान्य प्रशासन विभाग ने तरुण भटनागर का तबादला आदेश जारी किया

Related Articles

Back to top button