ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

नए साल के पहले पन्ना टाइगर रिजर्व से मिली खुशखबर, नजर आए तीन शावक

पन्ना।  नन्हे मेहमानों के पन्ना टाइगर रिजर्व में आने से प्रबंधन में खुशी का माहौल है, क्योंकि नए साल के मौके पर आने वाले पर्यटकों को भी शावकों के दीदार हो सकेंगे। देश दुनिया में बाघों की बढ़ती आबादी के लिए विख्यात मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में नए साल के पहले खुशखबरी सामने आई है। राज्य के पन्ना टाइगर रिजर्व की बाघिन पी-653 ने तीन शावकों को जन्म दिया है। पर्यटकों ने हिनौता क्षेत्र में बाघिन को शावकों के साथ चहल कदमी करते हुए देखा और उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने बताया कि नन्हे मेहमानों के रिजर्व में आने से प्रबंधन में खुशी का माहौल है। टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक बृजेंद्र झा ने बताया कि पार्क के मैदानी अमले द्वारा कुछ दिन पहले भी बाघिन को शावकों के साथ देखा था। अब पर्यटकों ने उसका वीडियो भी बनाया है। बाघिन और उसके तीन शावक पूरी तरह से स्वस्थ हैं और अपनी नियमित दिनचर्या पूरी कर रहे हैं। इसके साथ ही वन अमला उनकी लगातार निगरानी भी कर रहा है।

Related Articles

Back to top button