ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से होगा विद्यार्थियों का उत्तरोत्तर बौद्धिक विकास – राज्यपाल पटेल

भोपाल : राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि विश्वविद्यालयों की ज्ञान के क्षेत्र में अपनी महत्ता होती है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि भारतीय विश्वविद्यालयों की अनेक विश्वविख्यात विभूतियाँ देश-विदेश में कार्यरत हैं। राज्यपाल  पटेल रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 34वें दीक्षांत समारोह को आज राजभवन भोपाल से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे।

राज्यपाल  पटेल ने विभिन्न क्षेत्रों में स्वर्ण पदक और उपाधि प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं और शोधार्थियों को शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा में नए पाठ्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं, जिससे से न केवल शिक्षण व्यवस्था में अभूतपूर्व परिवर्तन आएगा बल्कि विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास में भी उत्तरोत्तर प्रगति होगी। राज्यपाल  पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों को स्वावलम्बी बनाने के उद्देश्य से अनेक व्यावसायिक एवं कौशल विकास से जुड़े हुए पाठ्यक्रम प्रारम्भ किए गए हैं।

राज्यपाल  पटेल ने छात्रों के प्लेसमेंट के लिए विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 13 रोजगार मेलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत जनजातीय बहुल गाँवों को गोद लेकर सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन सम्बंधित प्रशंसनीय कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय को इसके लिए बधाई दी। समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर कपिल देव मिश्रा एवं कुलसचिव डॉ. बृजेश सिंह भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button