ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सीहोर जिला अस्‍पताल में प्रसव के डेढ़ घंटे बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

सीहोर ।  गुरुवार को जिला अस्पताल के मातृ एवं शिशु चिकित्सा ईकाई में भर्ती प्रसूता की प्रसव के करीब डेढ़ घंटे बाद तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। बच्ची को सांस लेने में दिक्कत होने से आईसीयू में भर्ती किया गया है। परिजनों ने प्रसव के लिए किए गए आपरेशन के दौरान महिला डाक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले को शांत कराकर महिला का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने एसडीएम को आवेदन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी महिला डाक्टर पर कार्रवाई करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार रोहित सूर्यवंशी की पत्नी रानू सूर्यवंशी उम्र 25 वर्ष निवासी संग्रामपुर थाना मंडी को बुधवार को दोपहर तीन बजे प्रसव के लिए जिला अस्पताल की मातृ एवं शिशु चिकित्सा ईकाई में भर्ती किया था, जहां महिला डाक्टर ने जांच कर सामान्य प्रसव की बात कहकर भर्ती किया था। शाम सात बजे एक बार फिर महिला की जांच की गई और सुबह नार्मल डिलेवरी होने की बात कही गई, लेकिन गुरुवार की सुबह ड्यूटी पर पहुंची डा निधि अग्रवाल ने महिला की जांच कर बताया कि नार्मल डिलेवरी में शिशु की जान को खतरा हो सकता है। इसलिए आपरेशन करना पड़ेगा, जिससे दोनो सुरक्षित रहेंगे। साथ ही कहा कि यदि बच्चा नहीं चाहिए तो हमें लिखकर दे दो। इसके बात महिला के पति ने आपरेशन के लिए सहमति दे दी। इसके बाद सुबह 9 बजे प्रसव के दौरान एक बच्ची का जन्म हुआ, जिसे सांस लेने में तकलीफ होने पर आईसीयू में भर्ती किया गया। कुछ देर बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी और करीब डेढ़ घंटे बाद ही महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने करीब दो घंटे अस्पताल परिसर में हंगामा किया, तो मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले को जैसे-तैसे शांत कराया। हालांकि ढाई बजे के बाद महिला डा निधि अग्रवाल के पहुंचने के बाद महिला का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

एसडीएम को आवेदन देकर की जांच की मांग

प्रसूता रानू के पति रोहित सूर्यवंशी ने एसडीएम को एक लिखित आवेदन देकर महिला डाक्टर निधि अग्रवाल पर आपरेशन में लापरवाही करने के आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे मामले की जांच कराकर निष्पक्ष कार्रवाई की जाए। पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाए हैं कि महिला डाक्टर द्वारा पहले भी ऐसी लापरवाही की गई है। सिविल सर्जन डा प्रवीर गुप्ता का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई जाएगी।

Related Articles

Back to top button