ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मुरैना। सबलगढ़ में सड़क हादसा तेज रफ्तार डंपर ने दो लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल।

मुरैना सबलगढ़ पंचमुखी मंदिर के सड़क पर घर जाने के लिए खड़े दो व्यक्तियों को तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। इससे घटनास्थल पर सचिन पिता सुल्तान सिंह कुशवाह (22) मौत हो गई। ब्रजराज पिता तेज सिंह कुशवाह (45) घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सबलगढ़ हॉस्पिटल में लाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल मुरैना रेफर किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पंचमुखी मंदिर के पास भवन निर्माण के कार्य में शटरिंग का काम कर रहे थे। अपना काम निपटा कर अपने गांव देवपुर माफी जाने के लिए दोनों खड़े थे। देवपुर माफी के दो व्यक्ति पंचमुखी मंदिर सबलगढ़ के पास अपनी बाइक के पास खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। दोनों मंदिर के ठीक पास सड़क से नीचे खड़े थे। तभी कैलारस से सबलगढ़ की तरफ तेजी से आते हुए डंपर ने दोनों में टक्कर मार दी। इससे सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ब्रजराज कुशवाह गंभीर घायल हो गया। घायल का इलाज फिलहाल जिला अस्पताल मुरैना में चल रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button