ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष नूरी खान MP में नजरबंद

उज्जैन : महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष नूरी खान को उज्जैन में नजरबंद कर दिया गया है। भारत जोड़ो यात्री नूरी खान को उनके घर में ही नजरबंद कर दिया गया है। नूरी यात्रा के विश्राम के दौरान उज्जैन आई हुई हैं। आज उज्जैन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का भी दौरा है। नूरी सीएम को ​सिंहस्थ भूमि से लोगों को हटाने के विरोध में ज्ञापन देने वाली थीं। इसी को लेकर उन्हें नजरबंद कर दिया गया।

दरअसल, सीएम शिवराज सिंह चौहान उज्जैन में जल महोत्सव के उद्घाटन सत्र में पहुंचे। सीएम ने कानीपुरा में पीएम आवास योजना के तहत 152 परिवारों को उनके नए घर में प्रवेश कराया। इसी बीच नूरी खान सीएम शिवराज को सिंहस्थ भूमि में घर खाली कराने के लिए गरीबों को अल्टीमेटम देने के मामले में ज्ञापन देने घर से निकली थीं। तभी पुलिस उन्हें घर के गेट पर ही रोक लिया। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ जमकर बहस भी हुई।

कांस्टेबल और नूरी खान के बीच नोंकझोंक

महिला कांस्टेबल नूरी खान का हाथ पकड़ी हैं और उन्हें घर के अंदर ले जाती नजर आ रही हैं। इस दौरान नूरी खान महिला कांस्टेबल से हाथ छुड़ाने का प्रयास करती नजर आ रही है। वो अपनी स्कूटी में जाकर बैठती हैं और सीएम से मिलने जाना चाहती हैं। मगर महिला कांस्टेबल उनकी स्कूटी से चाभी निकाल लेंती है। इस दौरान नूरी खान और कांस्टेबल के बीच तीखी बहस भी होती है। पुलिस द्वारा नजरबंद करने पर नूरी खान ने कहा कि वह गरीबों की समस्या को बताकर सीएम से समाधान चाहती थी। मगर पुलिस ने सीएम से मिलने के लिए रोका और घर से ही निकलने नहीं दीया ना वाहन से ना पैदल जाने दिया।

 

Related Articles

Back to top button