ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बीवी ने चाय नहीं बनाई तो पति ने चकले से पीट-पीटकर हत्या कर दी

उज्जैन जिले में चाय के लिए एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर दी। हैरान कर देने वाली ये घटना झारड़ा थाना इलाके के घट्टिया साइदास गांव की है। बताया जा रहा है कि पति के कहने पर पत्नी ने चाय नहीं बनाई थी। बस इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और पति इस कदर गुस्से में आ गया कि उसके किचिन में रखा चकला उठाकर पत्नी के सिर पर दे मारा। बाद में पति-पत्नी को लेकर अस्पताल भी पहुंचा और करंट लगने की बात कही, लेकिन उसका झूठ पकड़ा गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घट्टिया साइदास गांव में रहने वाला पप्पूनाथ अपनी पत्नी शोभा को बेसुध हालत में अस्पताल लेकर पहुंचा था। जहां डॉक्टर्स ने शोभा को मृत घोषित कर दिया था। पति पप्पूनाथ ने डॉक्टर्स को बताया था कि शोभा को करंट लगा है, लेकिन डॉक्टर्स को मामला संदिग्ध लगा और उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और पति पप्पूनाथ से पूछा तो उसने पहले तो पुलिस से भी पत्नी को करंट लगने की बात कहकर गुमराह करने की कोशिश की।

पुलिस ने जब पति पप्पूनाथ से सख्ती से पूछताछ की तो वो टूट गया और अपना जुर्म कबूल लिया। पप्पूनाथ ने बताया, उसने पत्नी शोभा से चाय बनाने के लिए कहा था। लेकिन पत्नी ने चाय नहीं बनाई। इसी बात को लेकर उसका और पत्नी का झगड़ा हो गया था। झगड़े के दौरान उसने किचिन में रखा चकला उठाकर पत्नी के सिर पर मार दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के डर से उसने हत्या को हादसा बताने की कोशिश की, लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाया।

Related Articles

Back to top button