ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

500 में शराब के लाइसेंस मिलने पर विवाद, कांग्रेस नेता गोविंद सिंह ने कहा,’जनता को बर्बाद करने का इरादा’

भोपाल : मध्यप्रदेश में शराब प्रेमियों के लिए राज्य सरकार ने एक ऐसी घोषणा की कि उनके लिए खुशी का ठिकाना नहीं रहा। राज्य में अब घर बैठे शराब पार्टी के लिए लाइसेंस मिलेगा। मंदिरा प्रेमी महज 500 रुपए में लाइसेंस लेकर घर पर ही शराब पार्टी कर सकते हैं। हालांकि मैरिज गार्डन और रेस्तरां के लिए अधिक शुल्क चुकाने पड़ेंगे। मगर शिवराज सरकार की इस घोषणा से विपक्ष उनको कटघरे में खड़ी कर दी है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने शिवराज सरकार पर जनता को नशे में धकेलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में नौजवानों को शराब के नशे में डुबोकर जनता को बर्बाद करने का इरादा भारतीय जनता पार्टी का है।

बता दें कि मध्यप्रदेश में नई आबकारी नीति 2023-24 बनाई जा रही है। इसी बीच ये खबर आई कि आबकारी विभाग 3 तरह के लाइसेंस दे रहा है जिसमें बर्थडे, एनिवर्सरी और शादी शामिल है। इसके लिए सिर्फ एक 8 कॉलम का फॉर्म भरना होगा और फिर घर पर शराब की पार्टी करने का लाइसेंस मिल जाएगा। आबकारी विभाग द्वारा FL- 5 कैटेगरी में ऑनलाइन लाइसेंस भरने की सुविधा दी है। घर के अलावा मैरिज गार्डन, हॉल, और रेस्तरां के लिए भी लाइसेंस लिया जा सकेगा। हाउस पार्टी में 4 बोटल से अधिक शराब होने पर लाइसेंस अनिवार्य रहेगा। ऑनलाइन लाइसेंस सिर्फ शादी बर्थडे और एनिवर्सरी इन 3 कैटेगरी के लिए ही मिलेगा और बस एक दिन के लिए ही मान्य होगा।

Related Articles

Back to top button