ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दिव्यांग को कुचला, आरोपी वाहन चालक फरार

छतरपुर में एक तेज रफ्तार एंबुलेंस के एक दिव्यांग युवक को कुचलने का मामला सामने आया है, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक मामला छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र का है। पाय गांव के पास बने रेलवे फाटक पर एम्बुलेंस CG 04 – 4024 के चालक ने पैदल जा रहे युवक को एम्बुलेंस से कुचल दिया। जिससे उसका पैर का पंजा फ्रेक्चर हो गया, जिसे उसी एम्बुलेंस से ही जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल पुलिस में शिकायत करने की बात कह रहा है। तो वहीं पुलिस रिपोर्ट की बात सुनकर एम्बुलेंस चालक एम्बुलेंस लेकर अस्पताल से फरार हो गया है।

मामले में एम्बुलेंस चालक वीरेंद्र से बात की तो उसने बताया कि वह 108 एम्बुलेंस चलाता है। उसके पास चौबर गांव से एक्सीडेंट होने का कॉल आया था, जिसे लेने वह जा रहा था उसी दौरान पाय गांव के रेलवे फाटक/गेट लग गये और ट्रेन निकलने के पश्चात जैसे ही गेट खुले तो मैं जल्दबाजी में निकल रहा था। इसी दौरान युवक सामने आ गया और एम्बुलेंस का अगला पहिया उसके ऊपर चढ़ गया, जिसे हम उसी एम्बुलेंस से घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाये, जहां उसका इलाज चल रहा है। इसमें मेरी गलती नहीं है जल्दबाजी में यह सब हो गया।

Related Articles

Back to top button