ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

लोहा व्यापारी से 10 लाख रुपये लूट वाले आरोपियों के ऊपर 30 हजार का इनाम घोषित

इंदौर: लोहा व्यापारी (iron businessman) पर चाकू से हमला करके 10 लाख रुपए लूट करने वाले बदमाशों पर पुलिस (indore police) ने नकेल कसना शुरू कर दिया है।घटना में फरार आरोपियों के ऊपर पुलिस कमिश्नर (indore police commissioner) ने 30 हजार का इनाम घोषित किया है। देर रात घटना के दूसरे दिन पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने घटनास्थल पर दौरा दिया और छोटी ग्वालटोली थाने के अधिकारी को जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए निर्देश दिए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर क्राइम ब्रांच और स्थानी पुलिस की 4 अलग-अलग टीमें आरोपियों की तलाश कर रही है।

हमला करके 10 लाख लूटकर भागे थे बदमाश 

इंदौर में पिछले दिनों छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र के नसिया रोड पर लोहा व्यापारी शाहनवाज खान (businessmen shahnawaz khan) पर बाइक पर आए 3 बदमाशों ने चाकू से हमला किया था। उसके बाद व्यापारी से 10 लाख रुपए से भरा बैग लूट कर फरार हो गए थे। मामले को गंभीरता से देखते हुए खुद पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा देर रात छोटी ग्वालटोली थाने पहुंचकर फरार चल रहे आरोपियों को लेकर मीडिया से चर्चा में कहा कि आरोपियों पर 30 हजार का इनाम घोषित किया गया है वहीं आरोपियों को पकड़ने के लिए स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमें बनाई गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस  

पुलिस ने मीडिया को यह भी जानकारी दी कि घायल व्यापारी का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है और वह फ़िलहाल खतरे से बाहर है। पुलिस को घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं, जिनके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button