ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

यूपी के रामपुर में प्रलोभन देकर सौ से अधिक लोगों का कराया जा रहा था धर्मांतरण, पादरी गिरफ्तार।

उत्तर प्रदेश के रामपुर में क्रिसमस के अवसर पर जबरन धर्मांतरण का मामला सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है. रामपुर में क्रिसमस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में करीब 100 लोगों का धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जा रहा था. पुलिस ने आरोपी पादरी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि रामपुर के पटवाई थाना क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली थी कि एक शख्स ने क्रिसमस के मौके पर प्रलोभन देकर लोगों को एकत्र किया है और उनका धर्मांतरण करवा रहा है. धर्मांतरण की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे हिन्दू संगठनों के लोगों ने हंगामा कर दिया. बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पादरी पोलूस मसीह को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ यूपी विधि विरुद्ध धर्म सम्परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 और 5 (1) में मुकदमा दर्ज किया गया है. रामपुर के एडिशनल एसपी संसार सिंह ने बताया कि पुलिस को धर्मांतरण को लेकर सूचना मिली थी. अनुसूचित जाति के लोगों को प्रलोभन देकर धर्म बदलने के लिए कहा गया था. आरोपी पादरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और अब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा. राजीव यादव नाम के शख्स की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है. बताया जा रहा है कि गांव सोहना में एक घर के पास बड़ी संख्या में लोग एकजुट हुए थे. इस दौरान पादरी ने लोगों को धर्मपरिवर्तन को लेकर उपदेश दिए. मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंची थी. मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button