ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजनीति

भारत जोड़ो यात्रा पर बोले आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता राघव चड्ढा, ‘केंद्र कोविड प्रोटोकॉल जारी करे तो… 

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का परोक्ष हवाला देते हुए कहा, केंद्र को कोरोना प्रसार रोकने के लिए ‘अनिवार्य’ प्रोटोकॉल जारी करना चाहिए और हर किसी को, चाहे वह राजनीतिक दल हो या कोई मार्च निकाल रहा हो, उसका पालन करना चाहिए। आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता राघव चड्ढा ने कहा, केंद्र को 2020 और 2021 में महामारी की पहली और दूसरी लहर के दौरान देखी गई स्थिति से बचने के लिए अनिवार्य प्रोटोकॉल जारी करना चाहिए।

चड्ढा ने आरोप लगाया कि वायरस के प्रसार के बारे में शुरुआती वैज्ञानिक संकेतों की ‘गंभीरता’ को समझने में केंद्र की विफलता के कारण देश ने कोरोना महामारी की पिछली दो लहरों के दौरान एक बड़ा संकट देखा। चड्ढा ने कहा, जहां तक मुझे पता है, केंद्र ने अभी तक कोई अनिवार्य प्रोटोकॉल जारी नहीं किया है। पंजाब से आप के राज्यसभा सांसद ने सुझाव दिया कि केंद्र सरकार को चीन से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से यात्रियों को लेकर भारत आने वाली सभी उड़ानों की निगरानी करनी चाहिए। अगर जरूरत हो तो देश में वायरस के प्रवेश को रोकने के लिए उन पर प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा, रोकथाम इलाज से बेहतर है।

Related Articles

Back to top button