ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मध्यप्रदेश के रीवा में शादी का मना करने पर प्रेमी युवक ने अपनी प्रेमिका को लात घूसो से पीटा विडियो हुआ वायरल युवती ने की पुलिस में शिकायत।

रीवा : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में 19 वर्ष की एक लड़की को उसके प्रेमी ने बुरी तरह से पीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. ये मामला मऊगंज थाने क्षेत्र का है, जहां लड़की की पिटाई मामले में दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है. दोनों आरोपियों से फिलहाल इस मामले में पूछताछ की जा रही है. मऊगंज थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाले मारपीट के वायरल वीडियो पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर ने बताया कि युवक और लड़की काफी वक्त से एक-दूसरे के संपर्क में थे. युवक लड़की से शादी करके साथ चलने की जिद कर रहा था. लेकिन लड़की के परिजन मना कर रहे थे, जिसकी वजह से उसने शादी करने से मना कर दिया, फिर युवक ने गुस्से में आकर प्रेमिका के साथ जमकर मारपीट की. इस मारपीट का वीडियो उसी के एक साथी ने बना लिया था, अपने दोस्त के मना करने के बावजूद उसने उस वीडियो को वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, बाकी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है. पुलिस को उम्मीद है जल्द ही बाकियों को भी पकड़ लेंगे. वीडियो में साफ दिख रहा है पहले युवक प्रेमिका को जोरदार तमाचा मारता है फिर प्रेमिका को जमीन पर पटक कर जमकर लात और घूंसो से पिटाई कर देता है, मारपीट के दौरान प्रेमिका बेहोश हो गई. काफी देर तक लड़की बेहोशी की हालात में सड़क किनारे पड़ी रही, जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने डायल 100 पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने युवती को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और मामला दर्ज किया. मारपीट करने वाला युवक मऊगंज स्थित ढेरा गांव का निवासी है जबकि युवती अन्य किसी गांव की है. इन दोनो के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और लड़के ने लड़की की पिटाई कर दी. मौके पर उपस्थित लोगो ने डायल 100 पुलिस को सूचना दी जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस युवक और युवती को अपने साथ ले आई. जिसके बाद युवती को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया. थाने पहुंची युवती की मां ने किसी तरह की कार्रवाई नही कराई. जिस पर पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर कार्यवाही करते हुए युवक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button