ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

गृह मंत्री विज ने मांगी दूसरी सरकारी गाड़ी, कुछ दिन पहले ही हादसे का शिकार हुई थी Mercedes

अंबाला: बीते दिनों कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे(केएमपी) पर हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने दूसरी गाड़ी की डिमांड की है। उन्होंने हादसे का शिकार हुए मर्सिडीज की जगह दूसरी गाड़ी लेने की मांग की है। इसके लिए मंत्री विज ने बाकायदा हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल को एक पत्र भी लिखा है।

गौरतलब है कि रविवार को भाजपा की संगठनात्मक मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए विज अंबाला से गुरुग्राम जा रहे थे। इस दौरान गृह मंत्री विज की सरकारी गाड़ी मर्सिडीज बेंज ई-200 का शॉक एब्जॉर्बर टूट गया था। गनीमत रही कि शॉकर टूटते ही जैसे ही आवाज हुई और गाड़ी अचानक नीचे बैठी तो चालक ने स्पीड कम कर दी। ऐसे में चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। इस हादसे में गृहमंत्री की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस हादसे के बाद मंत्री विज ने मुख्य सचिव को एक पत्र लिखकर दूसरी गाड़ी देने की मांग की है।

केएमपी पर हुए हादसे की सूचना अनिल विज ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट कर दी थी। उन्होंने लिखा था कि अंबाला कैंट से गुरुग्राम जाते समय उसकी गाड़ी के शोकर टूटने से हुए हादसे से वे चमत्कारिक ढंग से बच गए। केएमपी पर चलती हुई मर्सिडीज ई-200 के शोकर के टूट के दो टुकड़ो हो गए। इस दौरान ड्राइवर को एक झटका लगा, लेकिन हादसे में वे बाल-बाल बच गए।

Related Articles

Back to top button