ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

भोपाल में सांची दूध के दाम दो रुपये लीटर तक बढ़े, कल से लागू होंगी नई दरें

भोपाल ।   नववर्ष से पहले भोपाल दुग्ध सहकारी संघ ने उपभोक्‍ताओं को महंगाई का एक और झटका। सांची ने दूध के विभिन्न ब्रांडों पर प्रति लीटर दो रुपए तक दाम बढ़ा दिए हैं। दूध के यह दाम रविवार सुबह से प्रभावी हो जाएंगे। दाम बढ़ते ही लोगों को सांची का डायमंड ब्रांड का 500 मिली पैक 32 के बजाय अब 33 रुपये में मिलेगा। यानी एक लीटर दूध के लिए अब 64 के बजाय 66 रुपये चुकाने होंगे। वहीं गोल्ड वेरिएंट दूध का एक लीटर पैकेट 63 रुपये में मिलेगा। वर्तमान में इसकी कीमत 61 रुपये प्रति लीटर है। दो माह पहले भी दूध के दाम में बढ़ोतरी की गई थी। तब 20 अक्टूबर को दूध के दाम बढ़ाए गए थे। तब एक लीटर सांची गोल्ड की कीमत 59 रुपये प्रति लीटर थी। राजधानी भोपाल के साथ सीहोर, विदिशा, बैतूल, रायसेन, हरदा, नर्मदापुरम और राजगढ़ में भी के दूध के दामों में बढ़ोतरी हो जाएगी।

सवा तीन लाख लीटर दूध की खपत है रोजाना

भोपाल दुग्ध संघ दूध के चार वेरिएंट के जरिए राजधानी भोपाल सहित आठ जिलों में प्रतिदिन तीन लाख 25 हजार लीटर दूध रोजाना बेचता है। इसके पूर्व भी दीपावली से ठीक पहले सांची ने अपने दूध के दामों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की थी। दो माह बाद फिर से दाम बढ़ने के कारण लोगों पर महंगाई की मार पड़ेगी। अक्टूबर माह में भोपाल सहकारी दुग्‍ध संघ ने अपने नियमित ग्राहकों के एक माह के एडवांस पेमेंट पर मिलने वाली 50 पैसे प्रति लीटर की छूट को भी खत्‍म कर दिया था।

दूध की वैरायटी     — दूध की मात्रा — पुरानी दर (रुपये में) — नई दर (रुपये में)

डायमंड दूध — 500 मिली — 32 — 33
फुल क्रीम (गोल्ड) — 500 मिली.      — 31 — 32
फुल क्रीम (गोल्ड) — एक लीटर     — 61 — 63
स्टैंडर्ड दूध (शक्ति) — 500 मिली     — 28 — 29
टोंड दूध ताजा — 500 मिली     — 25 — 26
डबल टोंड दूध (स्मार्ट) — 500 मिली     — 23 — 24
चाय स्पेशल दूध — एक लीटर     — 49 — 51
चाह दूध     — एक लीटर — 54 — 56

Related Articles

Back to top button