ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

घर में आए रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा, फूट-फूट कर रो पड़े साजिद खान

‘Bigg Boss 16’ में भी सभी प्रतिभागी अपने जबरदस्त लड़ाई झगड़ों से दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। वहीं शुक्रवार का वार में सलमान खान मनोरंजन को दोगुना कर देते हैं। फिलहाल इस बार के शुक्रवार का वार में बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा बिग बॉस के घर में पहुंचे थे। जहां उन्होंने सभी घरवालों के साथ जमकर मस्ती की तो वहीं साजिद खान फूट-फूटकर रोते नजर आए।

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा अपनी आगामी मराठी फिल्म ‘वेड’ का प्रमोशन करने पहुंचे थे। दोनों को घर में देखकर सभी कंटेस्टेंट खुशी से झूम उठे, वहीं साजिद खान रितेश को देखते ही बेहद भावुक हो गए और उनके गले लगते ही फूट-फूट कर रोने लगे। इस दौरान साजिद को कहते सुना जा सकता है कि ‘बहुत याद आ रही है, बहुत याद आ रही है’।

रितेश और जेनेलिया ने बिग बॉस के घर में सभी कंटेस्टेंट का कम्पेटिबिलिटी टेस्ट भी लिया। इसके अलावा उन्होंने घर के एक एक सदस्य को बुलाकर दूसरे किसी ऐसे सदस्य का नाम बताने को कहा जो वेडा हो यानी जिसमें कुछ चीजों को लेकर पागलपंती हो और फिर उस सदस्य को एक कड़वा शॉट पीना था। इसके बाद रितेश और जेनेलिया के साथ सभी प्रतिभागी जमकर डांस करते नजर आए।

बिग बॉस हाउस से बाहर आने के बाद जेनेलिया और रितेश ने सलमान खान के साथ भी जमकर मस्ती की। इस दौरान अभिनेता रितेश ने उनकी फिल्म ‘वेड’ में डांस नंबर के लिए सलमान खान का शुक्रिया भी कहा। बता दें कि इस फिल्म से रितेश मराठी सिनेमा में बतौर निर्देशक डेब्यू भी कर रहे हैं। ‘वेड’ 30 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Related Articles

Back to top button