ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

 स्वास्थ्यकर्मियों ने झुनझुने लेकर की नारेबाजी

भोपाल । राजधानी भोपाल में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल 9वें दिन भी जारी है। लगातार दूसरे दिन कर्मचारियों ने अनोखे ढंग से विरोध प्रदर्शन किया। गुरुवार को महिला स्वास्थ्यकर्मियों ने हाथों पर मेहंदी से नारे लिखे थे। वहीं आज प्रशासन को लॉलीपॉप और झुनझुना दिखाए। स्वास्थ्यकर्मियों की यह हड़ताल जेपी अस्पताल में 15 दिसंबर से चल रही है। इनकी मांग है कि स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारियों को स्थायी किया जाए। साथ ही इन्हें स्थायी कर्मचारियों जितना वेतन भी मिले। इसके अलावा जिन कर्मचारियों को बिना कारण निकाल दिया गया है उन्हें वापस नौकरी पर रखा जाए।

कर्मचारियों की शिकायत है कि हमसे वोट मांगने के समय दुनियाभर के वादे किए जाते हैं लेकिन अब हमारी सुध लेने वाला कोई नहीं है। आज हड़ताल को नौवां दिन है। बावजूद आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला है। मीटिंग होती है लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। कर्मचारियों ने इससे पहले विधानसभा घेराव की कोशिश भी की लेकिन उन्हें जेपी अस्पताल के गेट पर ही रोक लिया गया था।
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ की प्रदेश अध्यक्षा मीना शुक्ला ने बताया कि हम अपना भविष्य सुधारने के लिए इस हड़ताल में बैठे हैं। जब तक हमें नियमितीकरण का आदेश नहीं मिलेगा हम यह आंदोलन जारी रखेंगे। 20-25 सालों से कर्मचारी संविदा पदों पर काम कर रहे हैं लेकिन अभी तक हमें नियमित नहीं किया गया है। हड़ताल के दौरान जिन कर्मचारियों को संविदा में काम करते हुए 24 साल 25 साल हो गए हैं हमने उनके लिए केक भी काटा है। महंगाई बढ़ती जा रही है लेकिन संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की तरफ सरकार बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है।

Related Articles

Back to top button