ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजनीति

 खरगे के बयान पर भाजपा का पलटवार यह असली नहीं बल्कि ‘इतालवी कांग्रेस’ 

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दावा किया कि मौजूदा कांग्रेस ‘असली’ नहीं बल्कि ‘इतालवी कांग्रेस’ है। भाजपा की यह प्रतिक्रिया कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की उस टिप्पणी पर आई जिसमें खरगे ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी ने देश को आजादी दिलाने में योगदान दिया लेकिन सत्तारूढ़ पार्टी ने देश के लिए एक कुत्ता भी नहीं खोया। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने खरगे की टिप्पणियों की कड़ी निंदा कर दावा किया कि विपक्षी दल का स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत का दावा करना गलत है क्योंकि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आजादी के बाद कहा था कि कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए। उन्होंने कहा यह असली कांग्रेस नहीं है। हम सभी जानते हैं कि इसने सुभाष चंद्र बोस बाल गंगाधर तिलक और सरदार पटेल जैसे नेताओं के साथ कैसा व्यवहार किया जो असली कांग्रेस में थे।’’

जोशी ने कांग्रेस की सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रही सोनिया गांधी की जन्मभूमि की ओर इशारा करते हुए कहा यह एक इतालवी कांग्रेस है जिसका नेतृत्व कुछ अन्य लोग कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा ‘‘यह फर्जी नेताओं से भरी फर्जी कांग्रेस है। उसके अध्यक्ष रबर स्टैंप हैं।’’
खरगे के इसी बयान को मुद्दा बनाकर भाजपा सदस्यों ने मंगलवार को राज्यसभा में भी हंगामा किया। राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल में कहा कि इस प्रकार का अभद्र भाषण देना देश के हर मतदता का अपमान है। उन्होंने कहा कि वह खरगे के व्यवहार और उनकी भाषा की निंदा करते हैं। केंद्रीय मंत्री किरण रीजीजू ने भी खरगे पर ‘‘अपमानजनक’ भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और कहा कि इसी वजह से नेता लोगों के उपहास का विषय बन जाते हैं।

Related Articles

Back to top button