ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

विवादों में घिरी शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ के समर्थन में उतरीं रश्मि देसाई

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म ‘पठान’ को लेकर काफी विवाद चल रहा है। बता दें कि यह विवाद इस फिल्म के गाने ‘बेशर्म रंग’ को लेकर है। कई सेलेब्स सोशल मीडिया पर इस गाने को लेकर अपना समर्थन दे रहे हैं। हाल ही में, अभिनेत्री रश्मि देसाई ने भी इस पूरे मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

बिग बॉस फेम रश्मि देसाई अक्सर अपने बेबाक बयानों और अंदाज के लिए सुर्खियों में रहती हैं। उनकी इस खूबी को उनके फैंस बखूबी जानते हैं। अपने इसी अंदाज के चलते बेशर्म रंग के गाने पर हुए विवाद पर रश्मि देसाई  ने हाल ही में बड़ा बयान दिया। रश्मि देसाई  ने कहा, ‘यह सिर्फ एक फिल्म है, यह शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के बारे में किसी भी तरह का कोई मसाला नहीं है। इस फिल्म के गाने में उन्होंने बतौर कलाकार अपनी भूमिका निभाई है। रश्मि देसाई  आगे कहती हैं, “मैंने कभी दीपिका पादुकोण को इस अंदाज में नहीं देखा है, लेकिन उन्होंने अपने किरदार के लिए इन चैलेंजे का सामना किया। हमें यह समझना चाहिए कि आर्टिस्ट केवल अपने किरदार के हिसाब से फिल्म में काम करते हैं और ऐसे में सभी को उनकी हौसला अफजाई करनी चाहिए, न कि उन्हें नीचा दिखाना चाहिए।’

रश्मि देसाई आगे कहती हैं, ‘फिल्म की हर बात को लेकर टिप्पणी करना जरूरी नहीं है। फिल्में हर किसी को सपनों की दुनिया में लेकर जाती हैं। ये कहानियां दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बनाई जाती हैं।’ आपको बता दें, शाहरुख खान की फिल्में उनके फैंस को बेहद पसंद हैं। किंग खान के नाम से ही ज्यादातर फिल्में हिट हो जाती हैं। ऐसे में बॉलीवुड के सुपरस्टार की अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ पर इन दिनों काफी विवाद चल रहा है।

Related Articles

Back to top button