ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

युवक की रोटावेटर में फंसकर मौत….खेत की जुताई करते समय हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम

श्रावस्ती में इन दिनों गेहूं की बुवाई का समय चल रहा है, जिसके चलते किसान अपने खेतों की जुताई भी कर रहे हैं। हालांकि गेहूं की बुवाई करीब 1 से डेढ़ महीने पहले ही शुरू हो गई थी। लेकिन जिले में इस बार आई बाढ़ के चलते काफी किसानों के खेतों में पानी भर जाने की वजह से भी धान की कटाई काफी लेट में हो सकी, जिसके चलते गेहूं बुवाई में थोड़ा देरी हुई है।

इसी के क्रम में खेतों की रोटावेटर से जुताई करते समय चपेट में आकर पास में खड़े एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को रोटावेटर से निकलवाकर पीएम के लिए भेज दिया है। साथ ही इस दर्दनाक घटना के चलते परिवार में मातम पसर गया है।

खेत के पास में खड़ा था युवक 

जिले के इकौना थाना क्षेत्र के सेमरी तरहर गांव का पूरा मामला है। जहां पर मंगलू प्रसाद नाम का एक युवक गांव के ही किसान अयोध्या प्रसाद के खेतों की जुताई चल रही थी, वही मंगलू प्रसाद खड़ा हुआ था। तभी अचानक से मंगलू बगल से निकल रहे ट्रैक्टर के रोटावेटर पर गिर गया। जिसके चलते मंगलू के कई टुकड़े हो गए, वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से रोटावेटर से शव को बाहर निकलवाकर पीएम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है। वही इस दर्दनाक घटना के चलते परिवार में मातम पसर गया है। साथ ही गांव में भी सनसनी फैली हुई है

Related Articles

Back to top button