मुख्य समाचार
हरदा। सरपंच पर जानलेवा हमला अवैध उत्खनन रोकने और करणी सेना का साथ देना पड़ा महंगा, माफिया ने कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार, लगे 15 टांके।
हरदा। मध्यप्रदेश के हरदा जिले में बीती रात नव निर्वाचित सरपंच पर रेत माफिया ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया है। अवैध उत्खनन रोकने और करणी सेना का साथ देने पर वारदात को अंजाम दिया गया है। हमले में सरपंच गंभीर रूप से घायल है। उसके सिर में 15 टांके लगे हैं। घायल सरपंच का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।


