ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

कोविड खतरे से आगाह करना मेरा दायित्व कांग्रेस बेवजह राजनीतिक मुददा बना रहा: मंडाविया

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए कई लोगों के कोविड पॉजिटिव होने की बात कहकर आरोप लगाया है कि कांग्रेस बेवजह उनके पत्र को राजनीतिक मुद्दा बना रही है क्योंकि कांग्रेस को यह लगता है कि देश के प्रधान सेवक की टीम का एक छोटा सा सदस्य खास आदमी से कैसे सवाल पूछ सकता है यहीं उनकी मानसिकता है।

मंडाविया ने कहा कि दुनिया में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं और ऐसी स्थिति में राजस्थान के तीन सांसदों ने उन्हें पत्र लिखकर यह बताया कि राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने वाले कई लोग कोविड संक्रमित पाए गए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे और वे भी कोविड संक्रमित पाए गए। पत्र में सांसदों ने राजस्थान में कोविड नहीं फैलने देने के लिए मुझसे कार्रवाई करने की मांग की थी।

इसके बाद उन्होंने मंत्रालय में एक्सपर्ट लोगों से बातचीत की और उनकी राय लेने के बाद राहुल गांधी और अशोक गहलोत को पत्र लिखा। मंडाविया ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री होने के नाते यह उनका दायित्व है कि देश में कोविड न फैले और देश के सभी नागरिक स्वस्थ रहे लेकिन एक खास परिवार ( गांधी परिवार ) का बचाव करने के लिए उनके ऊपर सवाल खड़ा कर स्वास्थ्य मंत्री के कर्तव्य निर्वहन में बाधा उत्पन्न की जा रही है।

Related Articles

Back to top button