ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

एक्शन में सरकार, पीएम मोदी करेंगे कोरोना समीक्षा बैठक

नई दिल्ली    देश-दुनिया में एक बार फिर कोरोना महामारी की आहट सुनाई दे रही है। चीन, जापान, अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी जैसे देशों के हालात देखने के बाद हर भारतीय के मन में यही सवाल है कि क्या देश में कोरोना महामारी की चौथी लहर आने वाली है, क्या इस साल भी कोरोना संक्रमण क्रिसमस और नए साल के जश्न को फीका कर देगा? चीन में कोरोना के Omicron Variant BF.7 ने तबाही जैसे हालात ला दिए हैं। यही वायरस गुजरात और ओडिशा में मिला है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिन में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। इसी तरह यूपी और दिल्ली के साथ ही महाराष्ट्र में भी सरकार एक्शन में आ गई है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शाम को समीक्षा बैठक बुलाई है। इसी तरह नए साल के जश्न के लिए आने वाले पर्यटकों के लिए उत्तराखंड सरकार गाइडलाइन जारी कर सकती है।

कोरोना को लेकर अब राज्य सरकारें भी हरकत में आना शुरू हो गई हैं। ताजा खबर दिल्ली और उत्तर प्रदेश से आ रही है। योगी सरकार जल्द ही उच्च स्तरीय बैठक बुलाने जा ही है। इसमें आगे की रणनीति पर मंथन होगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी बैठक बुलाई है। महाराष्ट्र सरकार पहले ही हरकत में आ चुकी है। देश में क्रिसमस और न्यू ईयर जश्न की तैयारियां जारी है। इस बीच, कोरोना को लेकर आ रही खबरों ने चिंता बढ़ा दी है। अब तक जश्न पर पाबंदी की सूचना नहीं है, लेकिन लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे भीड़ में जाने से बचें। यदि जाना है तो मास्क लगाएं। शारीरिक दूरी का पालन करें। समय-समय पर सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहें। कोरोना संबंधी कोई भी लक्षण दिखाई दे तो तत्काल जांच करवाएं। बीमार हैं तो घर में ही रहें। बार-बार अपने चेहरे को छूने से बचें।

Related Articles

Back to top button