ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

केंद्र ने निर्भया फंड से राज्यों को 157.49 करोड़ रुपए जारी किए

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस थानों में महिला सहायता डेस्क (डब्ल्यूएचडी) की स्थापना के लिए निर्भया निधि योजना के अंतर्गत राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को कुल 157.49 करोड़ रुपए जारी किए हैं। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा ने राज्यसभा में ये जानकारी साझा की है। मिश्रा ने बताया कि मंत्रालय ने पुलिस थानों में महिला सहायता डेस्क (डब्ल्यूएचडी) की स्थापना के लिए निर्भया निधि योजना के अंतर्गत राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को कुल 157.49 करोड़ रुपए जारी किए हैं।

मिश्रा ने सांसद निरंजन बिशी और सुजीत कुमार के सवाल पर बताया कि इन स्वीकृत निधियों में राज्य/संघ राज्य क्षेत्रों में स्थापित किए गए नए पुलिस स्टेशन भी शामिल हैं। धन राशि परियोजना के लिए दिशा-निर्देशों के अनुसार जारी की गई हैं। गृह राज्यमंत्री ने बताया कि पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआर एंड डी) के पास उपलब्ध सूचना के अनुसार देश के 13101 पुलिस स्टेशनों में महिला सहायता डेस्क स्थापित किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button