ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

चोरी के अंतर जनपदीय गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

बस्ती। हर्रैया पुलिस ने चोरी की घटना में वांछित अंतरजनपदीय गिरोह के सदस्य को महुघाट गांव में स्कूल के पास से दौड़ाकर पकड़ लिया। वह लखीमपुर खीरी जनपद का निवासी है।

थानाध्यक्ष शैलेश सिंह ने बताया कि चोरी की घटना में दर्ज केस की जांच की जा रही थी। महुघाट गांव के कैलवरी आइडियल स्कूल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पूछताछ के लिए रुकने का इशारा किया गया तो वह भागने लगा। साथ चल रहे एसओजी प्रभारी रोहित उपाध्याय, उनकी टीम व थाने के सिपाहियों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से पीली धातु का जेवर व साढ़े सत्रह सौ रुपये मिले।

पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम ननकू उर्फ ओंकार, निवासी मिर्जापुरवा, थाना धौरहरा, जिला लखीमपुर खीरी बताया। कसबे में हुई चोरी की घटना में संलिप्तता स्वीकारते हुए उसने बताया कि वह अपने दोस्त भारत व चोखे उर्फ जोखे के साथ सड़क के किनारे की दुकानों की रेकी करता था। रात में मौका मिलते ही तीनों चोरी करते थे। कस्बे में आभूषण की दुकान में सितंबर में हुई चोरी की घटना को इसी गिरोह ने अंजाम दिया था।

Related Articles

Back to top button