ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बाइक सवार दंपती को ट्राले ने मारी टक्कर, पति की मौके पर मौत, पत्नी घायल

हरदा ।  इंदौर-बैतुल नेशनल हाइवे पर ग्राम सोडलपुर और टेमागांव के बीच तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। इसमें पति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पत्नी घायल है, जिसे इलाज कराने अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव वाहन देरी से पहुंचने के कारण करीब डेढ घंटे तक युवक का शव सङक किनारे पङा रहा। हादसे के बाद वहां लोगों की भीङ जमा हो गई। सोडलपुर के पास लगातार एक ही स्थान के करीब तीन से ज्यादा हादसे होने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। वहीं पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बालागांव निवासी लवलेश गौर पिता ओमप्रकाश गौर अपनी पत्नी शांति गौर के साथ बाइक से बुधवार की सुबह करीब 11.30 अपनी ससुराल ग्राम भादूगांव जा रहा था। इस दौरान नेशनल हाइवे पर सोडलपुर के पास बैतूल की ओर से आ रहे वाहन क्रमांक एमपी 09 एचएच 3863 ने टक्कर मार दी। इसमें लवलेश गौर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में शांति गौर घायल हो गई। बताया जा रहा कि महिला शांति गौर को पैर में चोंट लगी है।

करीब डेढ घंटे रोड पर पङा रहा शव

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के करीब डेढ घंटे बाद तक मृतक का शव रोड किनारे पङा रहा। हादसे की सूचना मिलने पर डायल 100 और पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन शव वाहन नहीं आने के कारण शव रोड किनारे ही पङा रहा।

रामलीला में हनुमान का किरदार निभाता था लवलेश

मिली जानकारी के अनुसार बालागांव निवासी लवलेश गौर शिवशक्ति रामलीला मंडल बालागांव का कलाकार था। वहीं रामलीला में भगवान हनुमान का किरदार निभाता था। वह लंबे समय से रामलीला मंचन के दौरान अहम भूमिका निभाता था। हादसे में लवलेश की मौत की सूचना से गांव में शोक का माहौल है।

Related Articles

Back to top button