ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

शेखर सुमन पर फैन ने लगाया शिव ठाकरे को डिमोटिवेट करने का आरोप

Bigg Boss 16: टीवी का सबसे विवादित रियलिटी शो ‘Bigg Boss 16’ इन दिनों खूब सुर्खियों बटोर रहा है। शो को हाल ही में चार हफ्ते का एक्सटेंशन मिला है और अब यह 12 फरवरी तक चलने वाला है। ऐसे में शो के फैंस काफी खुश हैं। वहीं, शो में एक स्पेशल प्रोग्राम को होस्ट करने वाले शेखर सुमन पर एक फैन ने पैसे लेकर शिव ठाकरे को डिमोटिवेट करने का आरोप लगा दिया, जिसके बाद अभिनेता ने भी करारा जवाब दिया है।

शेखर सुमन बिग बॉस में हर हफ्ते अपना एक खास प्रोग्राम लेकर हाजिर होते हैं, जिसमें वह बड़े ही मजाकिया अंदाज से कंटेस्टेंट के साथ रूबरू होते हैं। वहीं, हाल ही में एक फैन ने शेखर सुमन पर शिव ठाकरे को डिमोटिवेट करने का आरोप लगा था, जिसका उन्होंने करारा जवाब दिया है। दरअसल, एक फैन ने शेखर सुमन को टैग करते हुए लिखा था, ‘शिव को डिमोटिवेट करने के लिए अलग से पैसे मिलते हैं क्या??’ इस पर शेखर सुमन ने पक्षपाती होने के आरोपों पर नाराजगी व्यक्त की और दावा किया कि उन्होंने शिव ठाकरे सहित सभी कंटेस्टेंट को हमेशा प्रेरित किया है।

शेखर सुमन ने इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, ‘कोई बेवकूफ ही ऐसे सोच सकता है। शिव को शो के दौरान बल्कि सभी कंटेस्टेंट को मैंने इतना मोटिवेट किया कि वो बाहर आकर खुद बताएंगे तो अलग से आकर मुझसे माफी मांग लेना। आधा ज्ञान खतरनाक होता है। मैं सिर्फ बीबी का नजरिया अपनी जुबान में पेश करता हूं।’ शेखर के इस ट्वीट पर और भी फैन अलग-अलग तरह की अपनी राय रख रहे हैं। कोई शेखर सुमन को सही बता रहा है, तो किसी का कहना है कि वह शिव के साथ ऐसा ही कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button