ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बाइकों की भिड़ंत में दादी-पोती व एक अन्य की मौत, तीन घायल

 सुसारी ।   कुक्षी-बड़वानी टोल मार्ग पर ग्राम लिंगवा और गणपुर के मध्य सोमवार रात्रि में दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। इससे दोनों बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें से दो मृतक रिश्ते में दादी-पोती थी। बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें बड़वानी जिला चिकित्सालय में उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया।निसरपुर ब्लाक के ग्राम लिंगवा-गणपुर चौकड़ी के बीच सोमवार रात्रि करीब नौ बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई थी। निसरपुर पुलिस चौकी के अनुसार निसरपुर ब्लाक के ग्राम दोगांवा का संजय काग बड़वानी में उपचार करवाकर बाइक एमपी11, एनसी6550 से अपनी दादी सास 60 वर्षीय जानकी बाई और उनकी पोती 18 वर्षीय रानी काग के साथ घर लौट रहा था। ग्राम लिंगवा के समीप कुक्षी की ओर से आ रही बाइक एमपी46, एमए0408 से उसकी भिड़ंत हो गई। इस बाइक पर निसरपुर से बड़वानी की ओर जा रहा 40 वर्षीय भागीरथ भगत के साथ दो अन्य व्यक्ति सवार थे। बाइकों की जोरदार भिड़ंत में जानकी बाई और रानी काग निवासी दोगांवा और भागीरथ भगत निवासी नवलपुरा बड़वानी की मृत्य हो गई। जबकि तीन घायलों को इंदौर रेफर किया गया।

दादी-पोती की मौत से माहौल हुआ गमगीन

ग्राम दोगांवा की जानकी बाई और रानी के बीच दादी-पोती का रिश्ता था। जानकारी के अनुसार रानी की तबीयत खराब होने पर वह उपचार के लिए दादी जानकी बाई के साथ गई थी। बड़वानी में डाक्टर से उपचार करवाने के बाद वापस घर के लिए बाइक से निकले थे, रास्ते में यह हादसा हो गया। दोनों का पोस्टमार्टम बड़वानी जिला चिकित्सालय में किया गया। दोपहर बाद दोनों का शव ग्राम दोगांवा लाया गया तो गांव गमगीन हो गया। शाम को अंतिम संस्कार किया गया।

 

Related Articles

Back to top button