ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के तीन आतंकवादी मारे गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान तेज कर दिया है। मुठभेड़ मुंझ मार्ग इलाके में हुई।

एडीजीपी कश्मीर ने बताया कि मारे गए तीन स्थानीय आतंकवादियों में से दो की पहचान हो गई है। जबकि तीसरे की पहचना की प्रक्रिया जारी है। इनमें से एक शोपियां का लतीफ लोन है, जो एक कश्मीरी पंडित पुराण कृष्ण भट की हत्या में शामिल था और दूसरा अनंतनाग का उमर नजीर है, नेपाल के तिल बहादुर थापा की हत्या में शामिल था। इनके पास से एक एके 47 रायफल और दो पिस्टल बरामद हुई है।

बताया जाता है कि सुरक्षाबलों की टीम को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर तलाशी अभिायन शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकी मारे गए।

Related Articles

Back to top button