ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

दिल्ली से सागर जा रही बस में प्रसव, चालक बस लेकर सीधे अस्पताल पहुंचा

छतरपुर।   दिल्ली से सागर के लिए सवार हुई गर्भवती महिला ने प्रसव पीड़ा होने पर बस में ही बेटी को जन्म दिया। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सागर के बजाए बीच रास्ते से ही छतरपुर जिला अस्पताल की ओर मोड़ दिया और जच्‍चा और बच्‍चा दोनों को सुरक्षित जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल के मैटरनिटी वार्ड में मां-बेटी को भर्ती किया गया है। डाक्टरों ने दोनों को सुरक्षित बताया है। सागर जिला निवासी बलराम जाटव दिल्ली में पत्नी चांदनी जाटव के साथ रहकर मजदूरी करता है। चांदनी गर्भवती थी, और दिल्ली में डिलीवरी के लिए अस्पताल ने काफी पैसों का खर्च बताया था, इसलिए प्रसव के लिए सागर अपने घर जा रहे थे। रविवार रात को दोनों वेदवंती ट्रेवल्स की बस में सवार हुए। सोमवार सुबह छतरपुर से करीब चार-पांच किमी निकलने के बाद बस में ही चांदनी को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। ड्राइवर ने बस रोकी तब तक चांदनी का प्रसव हो गया। चांदनी ने बेटी को जन्म दिया। प्रसव के बाद जच्‍चा और बच्‍ची की जान को कोई खतरा न हो, इसे देखते हुए ड्राइवर धर्मवीर सिंह परमार ने बस को वापस छतरपुर की ओर मोड़ दिया। बस में सवार अन्य यात्री भी इसमें सहयोगी बने। ड्राइवर बस से ही से चांदनी और उनकी बेटी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। स्लीपर कोच बस जब जिला अस्पताल के मुख्य गेट में प्रवेश हुई तो सभी चौंक गए। गार्ड भी दौड़ते हुए आए, लेकिन जब उन्हें बताया गया कि बस में प्रसूता और नवजात बच्‍ची है तो सभी मदद के लिए आगे आए। बस अस्पताल चौकी गेट के पास लगी और तत्काल चांदनी और उनकी नवजात को मैटरनिटी वार्ड में भर्ती कराया गया। सिविल सर्जन जीएल अहिरवार ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों की स्थिति फिलहाल ठीक है।

Related Articles

Back to top button