ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में लगेगा निःशुल्क हृदय एवं किडनी चिकित्सा शिविर

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के नेहरु शताब्दी चिकित्सालय में दिनांक 23 दिसंबर 2022 को प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक स्थानीय ग्रामीणजनों के लिए निःशुल्क हृदय एवं किडनी रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में देश के जाने माने यशोदा हास्पिटल,सिकंदराबाद के विशेषज्ञ द्वारा निःशुल्क उपचार एवं सलाह दी जायेगी।

शिविर का आयोजन निगमित सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर.) के तहत किया जा रहा है । इसमें उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु नेहरू शताब्दी चिकित्सालय के कमरा नंबर 21 में पंजीकरण चल रहा है । पंजीकरण की अंतिम तिथि दिनांक 22 दिसंबर 2022 है ।

शिविर के उपरांत चिकित्सकों की सलाह के अनुरूप मरीजों का इलाज नेहरू शताब्दी चिकित्सालय के चिकित्सकों की देख रेख में किया जाएगा और आवश्यकतानुसार अन्य मदद भी की जायेँगी । इसके पूर्व में भी एनएससी में निःशुल्क अस्थि रोग शिविर का आयोजन किया जाया था जिसमें स्थानीय मरीजों के घुटनों व कूल्हे का प्रत्यारोपण किया गया था ।

गौरतलब है कि नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) सिंगरौली परिक्षेत्र में आम जनमानस तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है । नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में कर्मियों के अलावा आस-पास के लोगों को ओपीडी, चिकित्सीय परीक्षण व गंभीर बीमारियों के इलाज की सुविधा मिलती है |इसके साथ ही समय समय पर अस्थि , हृदय रोग, किडनी, मधुमेय, श्वास संबंधी रोगों के शिविर लगाकर उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कारवाई जाती हैं ।

Related Articles

Back to top button