ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

फिल्म निर्माता हार्वे वेनस्टेन दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न मामले में दोषी करार

अमेरिकी फिल्म निर्माता हार्वे वेनस्टेन को ज्यूरी ने दुष्कर्म और दो अन्य यौन उत्पीड़न के मामलों में दोषी पाया गया है। बता दें कि हार्वे वेनस्टेन मी-टू के आरोपों का सामना कर रहे हैं। इससे पहले भी उन्हें मी-टू के आरोपों के तहत दोषी करार दिया गया था, ये दूसरी बार है जब उन्हें दुष्कर्म और दो अन्य यौन उत्पीड़न के मामलों में दोषी पाया गया है।

लॉस एंजिलिस की सुपीरियर कोर्ट ने बताया है कि ज्यूरी ने हार्वे वेनस्टेन को एक महिला से जुड़े दुष्कर्म, अन्य यौन उत्पीड़न का दोषी पाया है, लेकिन उन्हें दूसरे कथित पीड़िता से संबंधित आरोपों से बरी कर दिया है। हालांकि, इस दौरान कैलिफोर्निया के डेमोक्रेटिक गवर्नर गेविन न्यूजॉम की पत्नी जेनिफर सीबेल न्यूजॉम दुष्कर्म सहित दो आरोपों के किसी फैसले पर नहीं पहुंच सकी।

इसके अलावा ज्यूरी ने एक अन्य महिला से संबंधित आरोपों पर फैसला नहीं लिया।बता दें कि 70 वर्षीय हार्वे वेनस्टेन न्यूयॉर्क में यौन दुराचार के लिए दोषी ठहराए जाने के बाद से ही 23 साल की जेल की सजा पहले ही काट रहे हैं। हार्वे वेनस्टेन को पूर्व मॉडल और अभिनेत्री से 2013 में लॉस एंजिल्स के एक होटल में दष्कर्म के मामले में दोषी ठहराया गया था।

क्या है मामला ?

आपको बता दें कि अक्टूबर 2017 में न्यूयॉर्क टाइम्स ने हार्वे वेनस्टेन द्वारा दशकों से किए गए दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न का खुलासा किया था। इसके बाद मई 2018 में दुष्कर्म के मामले में पहली बार उनकी गिरफ्तारी हुई थी। अमेरिकी फिल्म निर्माता को दो साल पहले 23 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। कोविड-19 महामारी के दौरान न्यायालयों पर लंबी कानूनी लड़ाई के बाद हार्वे वेनस्टेन को पिछले साल 20 जुलाई को लॉस एजेंलिस भेज दिया गया था।

 

Related Articles

Back to top button