ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

चुनाव से पहले सुस्त आईटी सेल को मजबूत करेगी भाजपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के पहले मिशन 2023 के लिए भाजपा ने तगड़ी योजना बनाई है। भाजपा की योजना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों में हड़कंप है। अब तक भाजपा की आईटी सेल से विपक्षी पार्टियों पर वॉर नई दिल्ली या भोपाल से होता रहा है अब हर जिले से भी राजनीतिक हमले किए जाएंगे।

मिशन 2023 की तैयारियों के अंतर्गत अब भाजपा ने ग्रास रुट स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। अब तक रतलाम सहित उज्जैन संभाग में सुस्त पड़े अपने आईटी सेल को मजबूत किया जाएगा। इसमे पहली बार हर बूथ में कम से कम दो कार्यकर्ताओं को आईटी का तगड़ा प्रशिक्षण दिया जाएगा। बूथ स्तर के कार्यकर्ता दिनभर सोशल मीडिया पर सजग रहेंगे व विपक्ष के प्रादेशिक से लेकर स्थानीय स्तर के हमले का जवाब देंगे। इतना ही नहीं जिलों में कांग्रेस के विधानसभा चुनाव में दावेदारों के मिम बनाकर भी ये कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर डालेंगे।

Related Articles

Back to top button