ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

हथियारबंद अपराधियों ने कट्टा अड़ाकर पर पेट्रोल पंप संचालक से की मारपीट व लूट

छतरपुर। छतरपुर के राजनगर क्षेत्र में सोमवार सुबह पेट्रोल पंप से रकम घर ले जा रहे संचालक को रास्ते में बदमाशों ने लूट लिया और मारपीट कर दी। मारपीट में पेट्रोल पंप संचालक चोटिल हो गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ लूट व मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है। साथ ही बदमाशों की लताश शुरू कर दी है। घटनाक्रम के मुताबिक राजनगर थाना अंतर्गत विक्रमपुर में छतरपुर रोड पर यादव पेट्रोल पंप के संचालक लखन लाल यादव पंप से 89000 लेकर घर जा रहे थे। पेट्रोल पंप के पास ही पांच हथियारबंद लोग आए और कट्टा दिखाकर उन्हें रोक लिया। इसके बाद डंडों से मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान ही लुटेरों ने पेट्रोप पंप संचालक से 89 हजार रुपए लूट लिए। आरोपित लुटेरे रकम लेकर भाग निकले। इसके बाद स्वजन घायल हालत में लखन लाल को लेकर राजनगर थाने पहुंचे। पुलिस ने लखनलाल को अस्पताल उपचार के लिए भेजा। लेकिन हालत गंभीर होने से लखन लाल का छतरपुर के जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है। साथ ही आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। यहां बता दें कि राजनगर थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद। अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है।

Related Articles

Back to top button