ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

बॉयफ्रेंड Rocky Jaiswal से ब्रेकअप की अफवाहों पर Hina Khan ने तोड़ी चुप्पी

एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट किया था, जिसकी वजह से उनके ब्रेकअप की चर्चा शुरू हो गई थी। लोगों को इस पोस्ट से लगने लगा था कि प्यार में एक्ट्रेस का दिल टूट गया है। हालांकि लोगों के ये कयास गलत साबित हुए हैं। हिना ने खुद अपनी लव लाइफ को लेकर ताजा अपडेट दिया है।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल और अपने बारे में खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में बताया कि दोनों के बीच ब्रेकअप नहीं हुआ है। हिना ने कहा, ”मैंने धोखा वाला पोस्ट जैसे ही शेयर किया, मेरे दोस्त चौंक गए और मुझे मैसेज करने लगे। सब यही पूछ रहे थे कि क्या हुआ है? सब काफी घबरा गए थे क्योंकि मेरे ब्रेकअप की अफवाह उड़ने लगी थी।”

उन्होंने आगे बताया कि करिश्मा तन्ना ने भी मुझे मैसेज कर पूछा था कि सब ठीक है न? हिना ने आगे कहा कि टचवुड मेरी लव लाइफ अच्छी चल रही है।’ इंटरव्यू के दौरान हिना ने बताया कि उनका यह पोस्ट अपकमिंग वेब सीरीज षड्यंत्र को लेकर था, लेकिन लोगों ने इसे कुछ और समझ लिया। इस सीरीज में हिना के अलावा आश्रम फेम चंदन रॉय सान्याल और कुणाल रॉय कपूर भी नजर आने वाले हैं।

गौरतलब है कि रॉकी और हिना एक दूसरे को ये रिश्ता क्या कहलाता है की शुरुआत के समय से ही जानते हैं। दोनों की मुलाकात सेट पर ही हुई थी।इसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। आठ साल तक डेट करने के बाद दोनों सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर लिया था कि वे रिलेशनशिप में हैं। बिग बॉस 11 के दौरान रॉकी ने हिना को प्रपोज कर दिया था। उसके बाद से दोनों एक साथ कई मौकों पर नजर आ चुके हैं।

 

Related Articles

Back to top button