ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

कटारा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन सील

भोपाल । पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट के उल्लंघन करने पर कटारा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में स्थित सोनोग्राफी मशीन को सील किया गया है। अस्पताल में डॉ. प्रीति मीणा द्वारा अनाधिकृत रूप से सोनोग्राफी जांच की जा रही थी। पूर्व में उक्त अस्पताल की मशीन अन्य चिकित्सक के नाम से पंजीकृत थी किन्तु अस्पताल प्रबंधन द्वारा बिना सूचना एवं अनुमति लिए ही डॉ. प्रीति मीणा द्वारा सोनोग्राफी की जा रही थी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत अस्पतालों द्वारा फॉर्म एफ जमा किये जाते हैं। जिनका परीक्षण नियमित रूप से सी.एम.एच.ओ. कार्यालय द्वारा किया जाता है। परीक्षण के दौरान कटारा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल अस्पताल के फॉर्म एफ में कमियां पाई गई थीं। फॉर्म एफ में चिकित्सक के हस्ताक्षर नहीं पाए गए थे। फॉर्म एफ में पाई गई कमियों को संदिग्ध मानते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में अस्पताल की जांच हेतु टीम गठित की गई। टीम सदस्य डॉ० के.सी. रायकवार नोडल अधिकारी पी.सी.पी.एन.डी.टी. निरीक्षण दल सदस्य डॉ० शैलेष लूणावत एवं आशीष त्यागी सहायक अभियोजन अधिकारी द्वारा पीसीपीएनडीटी एक्ट के प्रावधानों के आधार पर अस्पताल की जांच की गई।

दल द्वारा अस्पताल की जांच के दौरान पाया गया कि यहां पर डॉ. प्रीति मीणा द्वारा अनाधिकृत रूप से सोनोग्राफी की जा रही है। साथ ही फॉर्म एफ अपूर्ण रूप से भरे हुए पाए गए। सोनोग्राफी किये जाने हेतु आवश्यक दस्तावेज़ भी संस्था में नहीं पाए गए। अस्पताल द्वारा 2 प्रसव पूर्व जांच रजिस्टर संधारित किये जा रहे थें। अस्पताल में एक्ट के प्रावधानों का प्रदर्शन नहीं किया गया था। साथ ही पीसीपीएनडीटी एक्ट की बुकलेट भी अस्पताल में नहीं पाई गई। दल द्वारा पाई गई अनियमितताओं को देखते हुए सोनोग्राफी मशीन को सील करके प्रकरण दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button