ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

टीकाकरण कार्यक्रम में HPV Vaccine की शुरूआत पर बैठक

नई दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अगले साल राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत बच्चों में सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ HPV Vaccine की शुरुआत के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दवा कंपनियों के साथ बैठक की है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) और अमेरिकी बहुराष्ट्रीय दवा कंपनी मर्क के प्रतिनिधि गुरुवार को हुई बैठक में मौजूद थे। सूत्रों ने बताया कि उन प्रतिनिधियों ने अपनी निर्माण क्षमता के साथ-साथ अपने टीकों के मूल्य निर्धारण पर विचार-विमर्श किया।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा, मंत्रालय द्वारा 2023 की शुरुआत में एचपीवी (ह्यूमन पेपिलोमा वायरस) वैक्सीन की 16.02 करोड खुराक (डोज) के लिए एक वैश्विक निविदा (टेंडर) जारी किए जाने की संभावना है। इस वैक्सीन की 2026 तक आपूर्ति की जाएगी।  घरेलू निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के अलावा वैश्विक वैक्सीन निर्माता कंपनी मर्क के टेंडर में भाग लेने की संभावना है।

 

Related Articles

Back to top button