ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

दिल्ली समेत यूपी-बिहार में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी 

नई दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार तक धीरे-धीरे अब सर्दी ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ गई है। इतना ही नहीं उत्तर भारत में शीतलहर ने भी दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी।

वहीं दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में शनिवार और रविवार को भी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु के चेन्नई में 17 दिसंबर से अगले चार-पांच दिनों तक बारिश के आसार प्रकट किए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक चेन्नई में 17 दिसंबर से 21 दिसंबर तक बारिश हो सकती है। इतना ही नहीं पुडुचेरी कराईकल अंडमान-निकोबार और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भी बारिश की संभावना है। वहीं ठंड की बात करें तो उत्तर भारत में अब सर्दी का सितम देखने को मिल सकता है। आने वाले दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट आएगी। अगले 3 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश पंजाब और उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है।

माना जा रहा है कि बिहार झारखंड यूपी और उत्तराखंड में भी तापमान में गिरावट होगी और कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। मौसम संबंधी जानकारी देने वाली वेबसाइट स्काईमेट वेदर के मुताबिक आज तमिलनाडु के चेन्नई अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी द्वीपों में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। शेष देश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी शुष्क और ठंडी हवाएं देश के उत्तर-पश्चिम मध्य और पूर्वी हिस्सों में जारी रहेंगी जिससे दिन और रात के तापमान में और गिरावट आएगी। देश की राजधानी दिल्ली में भी अब सर्दी का सितम दिखने लगा है। दिल्ली की वायु गुणवत्ता शुक्रवार को ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई वहीं न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उसने कहा कि सापेक्ष आर्द्रता 91 और 39 के बीच रही। मौसम कार्यालय ने शनिवार को कुल मिलाकर आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है हालांकि सुबह में कोहरा छाया रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 24 और 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button