ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजनीति

 राहुल गांधी को जयचंद बताकर भाजपा ने खड़गे से की उन्हें निष्कासित करने की मांग

नई दिल्ली। चीन और भारतीय सैनिकों को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा दिए बयान पर कड़ा विरोध जताकर भाजपा ने राहुल गांधी की तुलना जयचंद से करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है। बता दें कि राहुल गांधी की ओर से यह आलोचना उस समय की गई जब थलसेना की पूर्वी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता ने कहा कि देश की उत्तरी सीमा से सटे सीमा क्षेत्रों में स्थिरता है और वहां भारतीय सशस्त्र बलों का मजबूत नियंत्रण है।

इस बीच राहुल गांधी के विवादित बयान पर सियासी घमासान छिड़ गया है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा है कि यह 1962 वाला हिंदुस्तान नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी को जयचंद बताकर कहा है कि वह सेना का मनोबल तोड़ने का काम कर रहे हैं। भाटिया ने कहा कि एक भारतीय होने के नाते हमें और भाजपा को भारत की सेना पर गर्व है। उन्होंने कहा कि हमारा गरूर है सेना… जो जवान सीमा पर चीन की सेना को पीट रहे हैं उन्हें अपनी ताकत दिखा रहे हैं… उस समय पर भारत के जयचंद राहुल गांधी हमारी सेना का मनोबल तोड़ने का काम क्यों कर रहे हैं?

उन्होंने कहा मैं राहुल गांधी जी को बता दूं कि ये 1962 वाला भारत नहीं है। भारत की एक इंच भूमि ना किसी के कब्जे में है और न किसी में ये हिम्मत है कि वहां कब्जा कर ले। विश्व की सबसे वीर सेना हमारे पास है कूटनीतिक तौर पर हम सक्षम हैं.. इसके बाद ये संभव ही नहीं है कि कोई हमारी एक इंच भी भूमि कब्जा ले। उन्होंने पूछा क्या कारण है कि जब-जब सेना के कारण देशवासियों की छाती 56 इंच की होती है तब कांग्रेस और राहुल गांधी की छाती छह इंच की हो जाती है।

उन्होंने कहा जब जब सेना अपना पराक्रम दिखलाती है तब देशवासियों की छाती 56 इंच की हो जाती है लेकिन दर्द होता है तब दुश्मन देश को होता है और राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी को होता है। भाजपा प्रवक्ता भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी देश को बताएं कि वहां अपना जयचंद वाला चरित्र कब छोड़ने वाले हैं। उन्होंने कहा कि साल 2007 में संसद में एक प्रश्न पूछा गया था तब तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने बताया था कि 38 हजार स्क्वयार किलोमीटर की जमीन और कुल 43180 स्क्वयार किलोमीटर जमीन कांग्रेस शासन के दौरान चीन ने कब्जा की है। उन्होंने कहा कि इनका चीन से समझौता है और मुझे ऐसा कोई बयान नहीं दिखा जब कांग्रेस पार्टी सोनिया गांधी या राहुल गांधी ने चीन की निंदा की हो।

भाटिया ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि राहुल गांधी ने दुश्मन देशों से समझौता किया हुआ कि जब जब भारतीय सेना अपना पराक्रम दिखाएगी राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी सेना का मनोबल तोड़ने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा राहुल गांधी जी मैं आपको बता दूं कि भारत की सेना इतनी सक्षम है कि ना तो कभी पिटी थी और ना कभी पिटेगी। आज जब हमारी सेना और सीमांत इलाके सक्षम और सुरक्षित हो रहे हैं तब कांग्रेस को इतना दर्द क्यों हो रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में जब-जब देश एकजुट हुआ तब तब कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ने इस एकजुटता की पीठ में खंजर घोपने का काम किया। इन्होंने तो पुलवामा हमले को भी होम ग्रोएन टेररिज्म बताया था।

वहीं सेना में सेवाएं दे चुके और वर्तमान में भाजपा सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भी राहुल गांधी पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस नेता ने देश की सेना के साहस पर सवाल उठाया है। वहीं अरुणाचल प्रदेश का तवांग जहां भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई थी वहां के लोगों ने भी राहुल गांधी के बयान पर नाराजगी जताकर कहा है कि हमें भारतीय सेना पर गर्व है और उन पर पूरा भरोसा है।

Related Articles

Back to top button