मुख्य समाचार
चरित्र शंका में पति बना हैवान, कुल्हाड़ी से कर दी पत्नी की बेदर्दी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार ।
बड़वानी-चरित्र शंका के चलते पति द्वारा पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर बेदर्दी से हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार घटना बड़वानी कुंदन नगर में देर रात की है। चरित्र शंका के चलते पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर बेदर्दी से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार देवेंद्र गुर्जर की पत्नी लीना शहर के निजी हॉस्पिटल में कार्य करती थी। काम के लिए ड्यूटी अनुसार लीना को हॉस्पिटल आना जाना पड़ता था लेकिन उसके आने जाने को लेकर उसका पति देवेंद्र उसके चरित्र पर शंका करता था। बताया जाता है कि लीना की तीनों शिफ्ट में डयू्टी लगती थी और इमरजेंसी पर कभी बुला लिया जाता था। ड्यूटी के समय और आने-जाने को लेकर पति शक करता था। इसी शंका में पति हैवान बन गया। रात 12 बजे के बाद उसने पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर बेरहमी से हत्या कर दी।पुलिस ने हत्यारे पति को हिरासत में ले लिया है और फिलहाल विवेचना जारी है। जानकारी विकास कपीश थाना प्रभारी ने दी।


