ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

विश्व कप फाइनल में दिखेगा Deepika Padukone का जलवा

मशहूर बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण कतर विश्व कप के फाइनल में नजर आएंगी। वह रविवार को अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले में हिस्सा लेने के लिए कतर पहुंच गई हैं। दीपिका लुसैल आइकोनिक स्टेडियम में ट्रॉफी का अनावरण कर सकती हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर रवाना होने से पहले दीपिका ने फोटो खिंचवाई थीं।

दूसरी ओर, शाहरुख खान फीफा विश्व कप फाइनल में अपनी फिल्म ‘पठान’ का प्रमोशन करेंगे। वह फाइनल के दौरान मुंबई में स्पोर्ट्स 18 के स्टूडियो में मौजूद रहेंगे। इस दौरान शाहरुख इंग्लैंड के महान फुटबॉलर वेन रूनी से भी बातचीत करेंगे। इस सूचना के बाद किंग खान के फैंस काफी उत्साहित हैं और उन्होंने अभिनेता को शुभकामनाएं दीं। पिछले दिनों इस बात को लेकर चर्चा थी, लेकिन अब यह साफ हो गया है कि शाहरुख खान फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी फिल्म का ग्रैंड प्रमोशन करेंगे।

नोरा फतेही का भी दिखेगा जलवा
फाइनल मुकाबले से पहले फीफा विश्व कप में ग्लैमर का तड़का लगेगा और कई सितारे खिताबी मैच से पहले परफॉर्म करेंगे। इनमें नोरा फतेही का नाम भी शामिल है। खुद फीफा ने बताया है कि फाइनल मैच से पहले कई सितारे विश्व कप की रौनक में चार चांद लगाने वाले हैं। फीफा ने ट्वीट में लिखा “रविवार की शाम यादगार होगी। कतर में विश्व कप के फाइनल मैच से पहले साउंडट्रैक स्टार डेविडो और आएशा, ओजूना और गिम्स, नोरा फतेही, बल्कीस, रहमा रियाद और मनाल लाइव परफॉर्म करेंगे।”

 

Related Articles

Back to top button