ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

सब इंस्पेक्टर शुक्ला की मंदसौर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

भोपाल। मादक पदार्थों की तस्करी के लिए कुख्यात मंदसौर जिले में अशोका गार्डन भोपाल के रहने वाले सब इंस्पेक्टर अशोक शुक्ला की संदिग्ध मौत हो गई। उनकी डेट बॉडी उनके ही कमरे में केबल वायर से लटकी हुई मिली। अशोक शुक्ला ने आर्मी से रिटायरमेंट लेकर मध्य प्रदेश पुलिस ज्वाइन की थी। सब इंस्पेक्टर अशोक शुक्ला की संदिग्ध मृत्यु घटना का विवरण एडिशनल एसपी महेंद्र तारणेकर ने बताया कि सब इंस्पेक्टर अशोक शुक्ला भानपुरा पुलिस थाने में पदस्थ थे। एएसपी महेंद्र तारणेकर के मुताबिक शुक्ला गुरुवार दोपहर में ड्यूटी पर तैनात थे। रात 10 बजे तक उन्हाेंने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ पेट्रोलिंग की थी। संभवत: यहां से जाने के बाद रात में उन्होंने फांसी लगाई होगी। दोपहर करीब 2 परिजनों ने कॉल किया तो उन्होंने रिसीव नहीं किया। इसके बाद 4 बजे तक उन्होंने कई काॅल किए। कोई उत्तर नहीं मिलने पर थाने पर सूचना दी। इसके बाद आरक्षक दुर्गाशंकर कमरे पर पहुंचे और गेट खटखटाया। भीतर से रिप्लाई नहीं मिलने पर खिड़की से देखा तो उनकी डेड बॉडी फंदे पर लटकी हुई थी। एसआई अशोक शुक्ला को बोलिया चौकी की ड्यूटी से हटाया गया था मंदसौर पुलिस का कहना है कि एसआई अशोक शुक्ला ने आत्महत्या की है जबकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। रात को उन्होंने अपनी पत्नी से भी बात की थी। परंपरा के अनुसार संदिग्ध मृत्यु के मामले में पुलिस हमेशा प्रेम प्रसंग की बात करती है। इसमें भी कह रही है परंतु पुलिस के पास अशोक शुक्ला के एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर का कोई आधार नहीं है अलबत्ता मंदसौर में नौकरी के दौरान अधिकारियों से तनाव जरूर था। कुछ दिन पहले उन्हें बोलिया चौकी से लाइन अटैच किया गया था। हाल ही में भानपुरा थाने पर पदस्थ किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button