ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

कम्बल पाकर खिले असहायों के चेहरे, तहसील सदर में सम्पन्न हुआ कम्बल वितरण कार्यक्रम

नगर व ग्रामीण क्षेत्र के 127 लोगों को वितरित किया गया कम्बल

बहराइच। निर्धन, असहाय व निराश्रितों को कड़ाके की ठण्ड से राहत दिलाये जाने के उद्देश्य से तहसील बहराइच सदर मे आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के पश्चात जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह, उप जिलाधिकारी सदर सुभाष सिंह धामी व अन्य अधिकारियों के साथ ग्राम मसीहाबाद के 18, दुलारपुर के 16, अमीनपुर नगरौर के 27, शहरी क्षेत्र 17, सलारपुर के 10, दरगाह शरीफ के 15 व ग्राम ताजखोदाई के 24 कुल 127 लोगों को कम्बल का वितरण किया। इस अवसर पर आये हुए लोगों से जिलाधिकारी द्वारा खाद्यान्न मिलने की जानकारी प्राप्त करने पर आये हुए निर्धन, असहाय व निराश्रितों ने बताया कि उन्हें खाद्यान्न प्राप्त हो रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के निर्देश पर निर्धन, असहाय व निराश्रितों को कड़ाके की ठण्ड से राहत दिलाये जाने के लिए कम्बल का वितरण किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button